![](https://maharajganjtimes.com/uploads/1694711103.jpg)
अमृत कलश में मिट्टी इकट्ठा कर दर्जनो गांवो में केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री ने लगाई चौपाल,बोले मोदी ने कोरोना काल के मुश्किल समय को किया आसानःपंकज चौधरी
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- बृहस्पतिवार को केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने फरेंदा विधान सभा के रामनगर, लेजार महादेवा, लीला छापर ,बडगो,मैनहवा,मिश्रौलिया और पुरंदरपुर मे आयोजित मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम मे भाग लिया।सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने भारत माता की जयघोष के साथ केन्द्रीय मंत्री के अगुआई मे घर घर जाकर मोदी सरकार की नीतियो को बताकर अमृत कलश में मिट्टी इकट्ठा किया। केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनसमुदाय के बीच मोदी सरकार की उपलब्धिया गिनाई।
बृहस्पतिवार को केन्द्रीय मंत्री ने फरेंदा विधान सभा के विभिन्न गांवो मे आयोजित मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम मे मोदी सरकार की सेवा,सुशाशन और गरीब कल्याण के 9 वर्षों की उपलब्धियों, विकास कार्यों,शहरी एवं ग्रामीण जन मानस को मिलने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ और शिक्षा,स्वास्थ,रोजगार ,व्यापार एवं यातायात के क्षेत्र में महराजगंज में हुए विकास कार्यों से अवगत कराया। केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि कोरोना काल मे प्रधानमंत्री मोदी ने मुश्किल समय को भी आसान कर दिया। प्रधानमन्त्री के नेतृत्व मे देश का मान सम्मान दुनिया मे बढा है। युद्धग्रस्त यूक्रेन से 23 हजार छात्रो को सुरक्षित अपने देश लाया गया।जी 20 की मेजबानी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया मे भारत का डंका बजाया है। संयुक्त राष्ट्र संघ मे भारत की दावेदारी और मजबूत हुई है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि घुघली फरेंदा रेलमार्ग बन जाने से यातायात और व्यापार को नई उर्जा मिलेगी। भविष्य मे फरेंदा व्यापार का हब बनेगा। रोजगार के नए अवसर बनेंगे। मोदी सरकार मे अर्थव्यव्स्था मजबूत हुई है।पहले की सरकारे सिर्फ वादे करती थी। परन्तु 2014 मे स्थिती बदली।अब जो घोषणा होती है उसे पूरा करने के लिए सौ प्रतिशत प्रयास होता है ।प्रधानमन्त्री मोदी ने मातृ शक्ति को केन्द्र मे रखकर अनेको योजनाओ को मूर्त रुप दिया। केन्द्र सरकार द्वारा जनधन खाता, उज्ज्वला योजना, प्रधानमन्त्री आवास योजना, स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय, पेंशन व मुफ्त राशन के माध्यम से गरीब व वंचित लोगो को लाभ पहुंचाया गया। आयुष्मान कार्ड पचास लाख लोगो का बना है।हर घर को शुद्ध पेयजल पहुँचाने के लिए गांव गांव पानी की टंकी बन रही है और पाइप लाइन बिछाई जा रही है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि जनधन खातों का विपक्ष मजाक उड़ाता था उन्ही जन धन खातो मे इकतीस लाख करोड़ रुपया गरीबो की मदद मे केन्द्र सरकार ने दिया है। सीधे लाभार्थी को मदद की यह सबसे बड़ी कोशिश है। उन्होने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी की डबल इंजन की सरकार विकास की पटरी पर तेजी से दौड रही है।सडको का जाल पुरे देश मे बिछाया जा रहा है।क्योंकि अच्छी सडके विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। आज हम सीमाओ पर मुंहतोड जवाब देने मे सक्षम है।आज हम विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यव्स्था है। पूर्व विधायक फरेंदा बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने प्रदेश को माफिया से मुक्त करा दिया।भयमुक्त प्रदेश होने से उद्योग जगत मे निवेश के लिए आकर्षण बढा है। इस अवसर पर प्रमोद तिवारी, राजेश जायसवाल, परमात्मा अग्रहरी, परमानंद तिवारी, प्रदीप पाण्डेय, मधु सिंह, राहुल सिंह, दिनेश रौनियार, हरिश्चन्द्र सोनकर, उदयराज यादव प्रमुख वृजमनगंज सहित सैंकड़ो लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : Maharajganj : एसपी ने की फेरबदल,ठूठीबारी थानाध्यक्ष को किया लाइन हाजिर, बरगदवा थानेदार को सौंपी यूपी 112 का कमान, देखें सूची